बोकारो : बालिडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में बीती रात चोरों ने खाली घर को अपना निशाना बनाया. मकान मालिक छठ पूजा करने अपने गांव गए हुए थे और केयरटेकर को रात में सोने के लिए चाभी देकर गए थे. लेकिन केयरटेकर की तबियत खराब होने के वजह से वो बीती रात नहीं सो पाए. जिसका फायदा चोरों ने उठाया और बाथरुम की खिड़की का वेंटिलेटर काट कर घर में प्रवेश किया और चोरी घटना को अंजाम दिया.
वही अगले दिन शुक्रवार की सुबह केयरटेकर ने देखा की घर का सारा सामान बिखरा परा हैं और खिड़की भी टूटी है. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पुरे मामले की जानकरी ली और एसपी ने बताया की टेक्निकल सेल को बुलाकर आगे की कारवाई की जाएगी. मकानमालिक के नहीं होने के कारण कितने की चोरी हुई है इसका आकलन अभी नहीं किया जा सका हैं.
रिपोर्ट : चुमन
मुंगेर से हुई थी छठ पूजा की शुरुआत, आज भी मौजूद हैं मां सीता के पद चिह्न

















