मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

धनबाद : शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रविकुमार धनबाद पहुंचे. जहां सर्किट हाउस में उपायुक्त समेत तमाम पदाधिकारीयों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया. निर्वाचन पदाधिकारी ने पीके राय कॉलेज में वोटर जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे और छात्रों से वोटर हेल्प लाइन एप्प डाउनलोड करने की अपील की और उसकी खूबियों से छात्रों को अवगत कराया. कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप सिंह, ADM डॉ कुमार ताराचंद और SDM प्रेम कुमार तिवारी भी रहें. NCC से जुड़े कैडेट्स और कॉलेज के छात्रों को वोटर आई कार्ड से जुड़ी जानकारी दी गयी.

मीडिया से बात करते हुए कि निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची एवं पहचान पत्र पुनरीक्षण का कार्य गहनता के साथ चल रही है. नए युवा वोटरों को रजिस्टर्ड करना एवं उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. चुनाव से जुड़ी तैयारियों का भी जायजा लिया गया है. अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

NCC 37 बटालियन के सम्मान समारोह में शामिल हुए एडीजी, कहा- ग्रामीण युवाओं को देंगे प्रशिक्षण

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...