कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

रांची : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जन जागरण अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कृषि मंत्री बादल पत्रलेख विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रवक्ता शामिल हुए जन जागरण अभियान पूरे प्रदेश में 14 से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत बढ़ती महंगाई को लेकर पूरे जिले में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम करेगी और इस अभियान के तहत पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाएगी. प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलाध्यक्ष को निर्देशित किए हैं की सदस्यता अभियान में तेजी लाएं. अभियान के तहत हर जिले में प्रदेश अध्यक्ष का दौरा निर्धारित किया गया है जाकर सदस्यता अभियान को लेकर फीडबैक लेंगे.

बैठक के उपरांत झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि पूरे राज्य का दौरा किया जाएगा. राज्य में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हर जिले में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

पशु आहार के लिए रोज 100 रुपए देगी सरकार, गोशालाओं में रहनेवाले पशुओं पर बोले कृषि मंत्री

India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान,...

India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS Online Engagement Schedule-II, July 2026 के तहत विभिन्न डाक कार्यालयों में...

Deoghar Sub Health Centre Construction: 55 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र...

Deoghar Sub Health Centre Construction: सारठ विधानसभा क्षेत्र की झीलूवा पंचायत के बड़ा कोलहड़िया गांव में जिला परिषद विभाग की ओर से करीब 55 लाख...

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...