Bihar BJP ने सेवा पखवाड़ा के तहत लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

बिहार भाजपा का सेवा पखवाड़ा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सैकड़ों लोगों को बांटी गई दवाइयां। मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा : डॉ. दिलीप जायसवाल। भाजपा संगठन का मंत्र सेवा करना : भीखू भाई दालसनिया

पटना: सोमवार को सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवा भी दी गई। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने चिकित्सा शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि सही अर्थों में मानव सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है, पूजा है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।

1 341 22Scope News

उन्होंने कहा कि भाजपा इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत इसी इबादत को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रही है। डॉ जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे यह सेवा सप्ताह मानवता की सेवा के रूप में मनाएं। यह सेवा सप्ताह जिला से मंडल स्तर तक मनाया जा रहा है और सेवा के तहत विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इधर, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसनिया ने कहा कि आज बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सही अर्थों में संगठन सेवा करने के लिए ही है और सेवा ही संगठन है। उन्होंने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा दो अक्टूबर तक चलेगा। शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ मृणाल झा, प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ निखिल चौधरी, प्रसिद्ध पेट रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ निशांत, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ वी पी सिन्हा, डॉ आर के भट्ट, डॉ अविनाश, डॉ प्रियरंजन, डॉ एस के ठाकुर, डॉ सुशांत सहित पालिका विनायक अस्पताल की पूरी टीम ने आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उसके बाद जरूरी लोगों को दवा बांटी।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष शीला प्रजापति, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, अमृता भूषण राठौर भी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nawada अग्निकांड में मांझी ने कोर्ट को ठहरा दिया दोषी, तेजस्वी पर कहा…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar BJP Bihar BJP Bihar BJP Bihar BJP Bihar BJP Bihar BJP

Bihar BJP

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...