Advertisment

गोली मारकर युवक की हत्या, घटना के विरोध में सड़क जाम

खगड़िया : खगड़िया परबत्ता प्रखंड के मेहंदीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पसराहा थाना क्षेत्र के महाद्दीपुर में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आई है। घटनाक्रम में शिकार हुए मृत युवक की पहचान मेहंदीपुर निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया है।

हालांकि मौके पर पसराहा थाना पुलिस भी पहुंचकर घटना तफ्तीश में जुट गई है। बहरहाल, घटना के मुख्य कारणों का पता खबर संकलन तक पुलिस प्रशासन नहीं लगाई हुई थी। इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। जबकि घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक और एक अन्य युवक एक बाइक से जा रहे थे। इरशाद बाइक चला रहा था। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने इरशाद को गोली मार दिया। इरशाद भागने की कोशिश किया तो फिर एक और गोली उसे मारा गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही इरशाद की मौत हो गई।

यह भी देखें : 

हालांकि आरोपी भागने में सफल रहा है। इधर, पूछताछ में पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने कहा कि उक्त घटनाक्रम को लेकर पुलिसिया जांच पड़ताल जारी है, आरोपी फरार है। जिसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भरोसा रखिए बहुत जल्द दोषियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़े : बाढ़ से लोग काफी परेशान, खगड़िया के लगभग हर प्रखंड में जलभराव

राजीव कुमार की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...