नदी की तेज धार में बह गई किशोरी, दूसरे दिन मिला शव

नालंदा : मानपुर थाना क्षेत्र के जिरायन नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। दूसरे दिन स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका इटौरा गांव निवासी बाबूलाल मांझी की 12 वर्षीय पुत्री स्मृति कुमारी है। परिजन ने बताया कि स्मृति मंगलवार को गांव की सहेलियों के साथ जिरायन नदी में नहाने गई थी। स्नान करने के दौरान वह अन्य सहेलियां के गहरे पानी में चली गई। किसी तरह से उसकी सहेलियों ने खुद की जान बचाई और गांव आकर घटना की जानकारी दी। नदी की तेज धार में स्मृति के बह जाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और खोजबीन शुरू कर दी गई।

इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी स्मृति का कहीं अता-पता नहीं चल पाया। देर शाम होने के कारण सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा। इसके बाद देर रात शव पानी में उपलाया मिला। मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नदी की तेज धार में डूब कर बच्ची की मौत हुई है शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : जुआ के साथ शराब पार्टी करते वार्ड पार्षद समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...