RSS को सीएम हेमंत ने ऐसा क्या बोल दिया जो अमर बाउरी हो गए आगबबूला, कहा-और कितना नीचा गिरेंगे आप जो…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आरएसएस (RSS) को लेकर दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि “यह आरएसएस के लोग चूहे की तरह हमारे अंदर घुसकर तोड़ने का काम करते हैं। जब हमारे एक नेता हमारी पार्टी में थे, तो वह 1932 और जल, जंगल, जमीन की मांग करते थे, स्थानीयता की बात करते थे, लेकिन भगवा होते ही उनकी भाषा भी बदल गई है।”

RSS : तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं सीएम

सीएम के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास का ही नतीजा है कि आज भारत देश गुलामी की मानसिकता को तोड़कर पूरे विश्व में अपनी पहचान बढ़ा रही है। लेकिन यह अफसोस की बात है कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण अपने वंशजो, पूर्वजों और आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे हैं।

आगे उन्होंने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम को राज्य के अंदर बांग्लादेशी घुसपैठियों नहीं दिख रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अस्मिता और परंपरा को स्थापित कर रही है और उसे ही हेमंत सोरेन अपने राज्य में प्रतिबंधित कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण ही आज अपने धर्म के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, नहीं तो आपके साथ-साथ सारे लोग अपने मूल धर्म को खो चुके होते हैं। आगे उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी आप कितना वोट बैंक की राजनीति के कारण नीचे गिरेंगे। अपने अंतर मन की आवाज को जरूर सुने।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...