Koderma : शख्स की मौत के बाद सड़क पर भारी संख्या में उतरे ग्रामीण, कर दिया सड़क जाम और…

Koderma : कोडरमा के झुमरी तिलैया में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कोडरमा से गुजरने वाली रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 20 को रेलवे ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया है और सड़क के बीचो-बीच शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : JSSC ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू, इस दिन तक… 

दरअसल कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बाईपास में बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे ऑटो चालक रविंद्र कुमार उर्फ बंटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए थे। लोगों का आरोप है कि घटनास्थल और मृतक का घर पास में ही था।

Koderma : घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था मृतक

लेकिन घटना घटित होने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजनों को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई और आज सुबह जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो, वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक बंटी परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और ऑटो चलाकर ही अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों का भरण पोषण भी कर रहा था।

ये भी पढ़ें- RSS को सीएम हेमंत ने ऐसा क्या बोल दिया जो अमर बाउरी हो गए आगबबूला, कहा-और कितना नीचा गिरेंगे आप जो…

लेकिन अब इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग रांची-पटना मुख्य मार्ग के बीचों बीच बैठकर पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

कोडरमा से कुमार अमित की रिपोर्ट—-

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img