Jamshedpur : प्रेमी के साथ घर से भागी युवती, पुलिस ने यहां से किया बरामद, फिर…

Jamshedpur : जमशेदपुर से लव जिहाद मामले की सूचना मिल रही है। जमशेदपुर पुलिस ने मामले में एक युवक और युवती को बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों अपने घर से भाग गए थे। चूंकि युवक विशेष समुदाय से आता है तो स्थानीय लोगों के बीच अफवाह थी कि युवक बांग्लादेशी है और यहां की युवती को भगाकर बांग्लादेश ले जा रहा है। दोनों के बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें- Koderma : शख्स की मौत के बाद सड़क पर भारी संख्या में उतरे ग्रामीण, कर दिया सड़क जाम और… 

Jamshedpur : मेदनीपुर से दोनों को किया गया बरामद

मामले की जानकारी देते हुए जमशेदपुर सिटी एसपी ने कहा कि कल एक युवती अपने घर से एक युवक के साथ भागने का एक मामला आया था, जांच के उपरांत पता चला कि युवक और युवती बंगाल के मेदनीपुर में जा कर रह रहें हैं। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया, जिसके बाद टीम ने त्वरित करवाई करते हुए बंगाल के मेदनीपुर से दोनों को सही सलामत बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : JSSC ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू, इस दिन तक… 

जिसके बाद जांच में यह बात सामने आयी कि युवक बंगाल के मेदनीपुर का ही रहने वाला था। युवक के बंग्लादेशी होने से सिटी एसपी ने इंकार किया है, हालांकि युवक जमशेदपुर में एक बिल्डर के यहां लकड़ी मिस्त्री का काम करता है, उन्होंने कहा कि दोनों को सोनारी थाना लाया गया।

युवती का कोर्ट में में बयान दर्ज करवाया गया है, पूरे मामले की छानबीन चल रही है। हालांकि युवक अल्पसंख्यक समुदाय से आता है और युवती हिंदू समाज से है। सिटी एसपी ने कहा कि युवक बंग्लादेशी नहीं है, कल हिन्दू संगठन के लोग युवक को बांग्लादेशी बताया गया था।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट—

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...