RJD ने लगाया आरोप तो जदयू प्रवक्ता ने ऑन कैमरा लगाया फोन और फिर…

पटना: विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राज्य में राजनीति लगातार तेज होती जा रही है।‌ विपक्षी दल RJD लगातार सरकार पर हमला कर रही है।‌ राजद कभी बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तो कभी नौकरी के नाम पर लगातार हमलावर बनी हुई है।‌ एक बार फिर राजद ने टीआरई के परीक्षा परिणाम देरी को मुद्दा बनाते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार राजद के साथ से हेट हैं तब से बिहार किसी को नौकरी नहीं दी गई है।‌

मामले में अब जदयू ने भी पलटवार किया है और हमारे संवाददाता के समक्ष उन्होंने हाल फ़िलहाल में नौकरी पाए युवक से बात कर सुनवाया भी कि उसे कब और कैसे नौकरी मिली।‌ जब हमारे संवाददाता महीप राज ने जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार से कहा कि राजद आरोप लगा रही है कि नीतीश सरकार राजद से हटने के बाद किसी को नौकरी नहीं दे रही है।‌

मामले में जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि टीआरई 3 का जब परीक्षा हुआ और आरक्षण का दायरा बढ़ा तो स्वाभाविक रूप से आरक्षण मिलेगा।‌ सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगा।‌ इसमें किसी अभ्यर्थी से जमीन थोड़े लिया जा रहा है।‌ उन्होंने कहा कि लालू यादव का पटना में 43 बीघा 12 कट्ठा 16 धूर जमीन पटना में है, और कोई है ऐसा पिछड़ा जिसका पटना में इतना जमीन है।‌ वे अपने आप को पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित का मसीहा बताते हैं और आज उनके पास इतना संपत्ति है।‌

इन्होने अपने सगे मंगरु यादव से भी नौकरी के बदले जमीन ले लिए और उसी मंगरु यादव के परिवार के एक व्यक्ति की नीतीश सरकार में नौकरी लगी और उसे कोई पैसा नहीं लगा।‌ राजद से अलग हटने के बाद नीतीश सरकार में किसी को नौकरी नहीं मिलने के सवाल पर प्रवक्ता नीरज कुमार ने दो लोगों का मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि तेजस्वी यादव या कोई भी इनसे बात कर ले और पूछ ले कि नौकरी लगी तो क्या कुछ पैसा लगा या कोई जमीन देनी पड़ी।‌ उन्होंने कई भर्तियों के बारे बताया।‌

इसके साथ ही नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में हजारों लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं, जा कर उनसे पूछें कि वे कैसे हैं।‌ उनकी हालत तो जा कर देखें।‌ इस बीच नीरज कुमार ने पवन कुमार नामक एक व्यक्ति को ऑन कैमरा कॉल लगाया और उनसे पूछा कि नौकरी कैसे मिली।‌ इसके साथ नीरज कुमार ने कई नाम गिनाया जिन्हे नीतीश सरकार में नौकरी मिली।‌

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Giriraj Singh और उनके सांसद प्रतिनिधि को पाकिस्तान से मिली जान मारने की धमकी, कॉल कर कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD RJD

RJD

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...