Gopalganj में शराब तस्करों के साथ पुलिस का मुठभेड़, एक जवान समेत एक तस्कर घायल

गोपालगंज: गोपालगंज में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस का शराब माफिया के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में होमगार्ड जवान और एक शराब कारोबारी गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया। मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर की है।

घायल होमगार्ड जवान की पहचान बसंत मांझी के रूप में की गई जो कि कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात थे। मामले में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को एक ट्रक से शराब की तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू कर दी। इसी दौरान एक वाहन पुलिस को देख कर जलालपुर की तरफ भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने जब वाहन का पीछा करना शुरू किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। शराब कारोबारियों की फायरिंग में एक होमगार्ड जवान को गोली लग गई। पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों का पीछा करने लगी। मुठभेड़ की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल ने जलालपुर गांव को घेर लिया और लगातार फायरिंग कर रहे तस्करों के ऊपर जवाबी फायरिंग की जिसमें एक तस्कर घायल हो गया। घायल तस्कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला नवीन अख्तर है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM के निर्देश पर अधिकारियों ने दरभंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया एरियल सर्वे

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...