Car and Bullet पर सवार हो कर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचते हैं पप्पू यादव, राशन के साथ ही…

सहरसा: पूर्णिया के निर्दलीय विधायक पप्पू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पप्पू यादव लोगों के बीच देखे जा रहे हैं। वे अपने बुलेट पर सवार हो कर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं और लोगों से मिल कर उनका दुःख दर्द सुन रहे हैं। पप्पू यादव इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच रूपये वितरित करते हुए भी देखे जा रहे हैं।

पप्पू यादव के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राशन और रूपये वितरण की चर्चा हर तरफ हो रही है। हालांकि राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी इस बार बेहतर इंतजाम किया है और बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार राहत कार्य चला रही है। इधर पप्पू यादव भी लगातार लोगों के बीच पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जरूरतमंदों के बीच राशन और रूपये का वितरण भी कर रहे हैं।

नवहट्टा में बांटे पांच लाख रूपये

पप्पू यादव सहरसा के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुःख सुना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान पप्पू यादव की टीम ने लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया वहीं पप्पू यादव भी अपनी कार पर सवार हो कर लोगों के बीच रूपये का वितरण करते हुए देखे गए। इस दौरान लोगों ने सांसद से स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की शिकायत भी की।

मानवता की सेवा कर रहे

इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि वे मानवता की सेवा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे लोगों से बहुत प्यार करते हैं और लोगों को भी उनसे बहुत उम्मीदे हैं। वे आपदा के वक्त लोगों को सरकार या भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं इसलिए उनसे जितना संभव हो रहा है वे लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। पप्पू यादव को पहले भी आपदा की स्थिति में लोगो के बीच जा कर राहत बचाव करते और मदद करते हुए देखा जाता रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bhagalpur में एक और पुल हुआ ध्वस्त, विभाग ने चार महीने पहले ही…

Car and Bullet Car and Bullet Car and Bullet Car and Bullet

Car and Bullet Car and Bullet

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...