Arrah के अरण्य देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा अर्चना कर…

भोजपुर: नवरात्रि का पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि शुरू होते ही देश भर की मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू कर दी गई। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। आरा के आरण्य देवी मंदिर में भी गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजन एवं दर्शन को लेकर गुरुवार की अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु का जनसैलाब उमड़ पडा। लोग देवी दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखे।

मां अरण्य देवी की मूर्ति एवं मंदिर परिसर को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है। ‘आरण्य देवी मैया की जय’ तथा ‘सच्चे दरबार की जय’ के जयकारे से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। जिसमें सभी ट्रस्टी बंधुओ ने भाग लिया।

2 7 22Scope Newsशाम में महिलाओं और युवतियों ने माता के मंदिर में दीप जलाया। दीप जलाने का सिलसिला शाम 4 बजे से संध्या 8 बजे तक चलता रहा। 8 बजे मां आरण्य देवी की संध्या आरती हुई।

इस दौरान मां को मेवा, दूध से निर्मित खीर का भोग लगाया गया। आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण श्रद्धालु भक्तों में हुआ। बता दें कि आरा का आरण्य देवी का मंदिर सिद्धपीठ है। ऐसा कहा जाता है कि द्वापर युग में यहां पांडवों ने देवी का दर्शन किया था। उस समय आरा शहर आरण्य वन के नाम से मशहूर था। इस मंदिर सालों भर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है। चैत्र तथा शारदीय नवरात्र में यहां तिल रखने की जगह नहीं होती है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पशु बलि नहीं दी जाती है। बल्कि मां को नारियल चढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़ें-   11 वर्षों बाद Nawada में आयोजित की जाएगी टिकट प्रदर्शनी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Arrah Arrah Arrah Arrah Arrah

Arrah

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...