Advertisement
Advertisement

3 Days से लापता मजदूर का शव बरामद, आक्रोशित परिजनों ने किया…

शिवहर: शिवहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां तीन दिनों से लापता एक मजदूर का शव तालाब से बरामद हुआ है। शव बरामदगी के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं आक्रोशित हो कर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की है जहां तीन दिनों से लापता मजदूर का शव तालाब से रविवार की सुबह बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान कुशहर वार्ड संख्या 9 निवासी सुरेश पासवान के रूप में की गई। शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शिवहर तरियानी स्टेट हाई वे को जाम कर दिया और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे। मामले की सूचना पर तरियानी थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर करीब चार घंटे के मशक्क्त के बाद जाम खत्म करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मामले में परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस घर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। अब रविवार की अहले सुबह उसका शव एक तालाब से बरामद हुआ। परिजनों ने कहा कि मृतक की बेरहमी से हत्या कर शव तालाब में फेंक दी गई है।

एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें-  Patna में 4 वर्षीय बच्ची का शव नाला से बरामद, परिजनों ने….

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

3 Days 3 Days 3 Days

3 Days
Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...