वाराणसी से CM Yogi ने चेताया – कोई कानून अपने हाथ में लेने का दुस्साहस ना करे

डिजीटल डेस्क : वाराणसी से CM Yogi ने चेताया – कोई कानून अपने हाथ में लेने का दुस्साहस ना करे। सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर पर्व-त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

फिर सिगरा स्थित भारता सेवाश्रम संघ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरारती तत्वों को खुली चेतावनी दी।

CM Yogi ने कहा कि – ‘कोई कानून को अपने हाथ में लेना का कोई दुस्साहन न करे। लेकिन अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेने का दुस्साहस करेगा तो उसको कानून की गिरफ्त में आना ही होगा। कानून उससे सख्ती से निपटने का काम भी करेगा’।

CM Yogi बोले – विरोध के नाम पर आगजनी, लूटपाट कत्तई स्वीकार्य नहीं

CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि –‘…हरेक मत, पंथ, संप्रदाय के पर्व और त्यौहार होने चाहिए, आस्था का सम्मान होना चाहिए लेकिन कानून को हाथ में लेने का स्वतंत्रता नहीं होगी। और जो भी विघ्न-बाधा डालेगा, उसको उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

…और कोई व्यक्ति मत, पंथ, संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट के खिलाफ, किसी महापुरुष के खिलाफ, किसी योगी-संन्यासी के खिलाफ अपशब्दों का, अभद्र भाषा प्रयोग करता है तो वह दंड़ का भागी बनता है।

उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और होती भी है। लेकिन विरोध का मतलब यह नहीं होता है कि आगजनी करें, लूटपाट करें। यह कत्तई स्वीकार्य नहीं हो सकता’।

वाराणसी में सोमवार को भारत सेवाश्रम संघ के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।
वाराणसी में सोमवार को भारत सेवाश्रम संघ के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi : किसी अज्ञानी की बात पर जमीन आसमान एक करने का कुत्सित प्रयास ना हो

हाल के दिनों में पश्चिमी यूपी में तेजी से उपजे एक धार्मिक विवाद पर बिना नाम लिए CM Yogi  ने आगे कहा कि – ‘…इसीलिए मैं देखता हूं कि एक तबका अपने आपका जन्मसिद्ध अधिकार मान लेता है।

वह हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, हिंदुओं के मान बिंदुओं को अपमानित करते हैं। मूर्तियों को खंडित करते हैं। उसको वे अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

…हिंदुओं की ओर से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं होती। लेकिन किसी अज्ञानी के द्वारा कोई शब्द कहे जाते हैं तो उसको लेकर के जमीन आसमान एक करने का कुत्सित प्रयास होता है’।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...