Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, भाजपा उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Desk: हरियाणा विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। हालांकि लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। वहीं जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने चुनाव जीत ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार योगेश कुमार को 5761 वोटों के अंतर से हराया है।

हालांकि इस चुनाव में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। लेकिन विनेश फोगटा ने कहा, ”ये शुरुआती रुझान हैं, कुछ समय इंतजार करें, पहले मैं भी पीछे चल रही थी, लेकिन अब मैं जीत गयी हूं। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। यहां कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।

जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट

वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए पहलवान बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट को बधाई दी है। बजरंग पुनिया ने सोशल मीडिया एक्स पर विनेश को बधाई देते हुए पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत-बहुत बधाई। ये लड़ाई सिर्फ एक जुलाना सीट के लिए नहीं थी, ये सिर्फ पार्टियों के बीच की लड़ाई नहीं थी। ये लड़ाई सबसे ताकतवर दमनकारी के खिलाफ थी।

कांग्रेस ने पोल पैनल की वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को अपडेट करने में देरी का आरोप लगया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा, “लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है?”

साथ ही एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र को शेयर करते हुए लिखा, “हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझानों को अपडेट करने में असामान्य और अस्वीकार्य देरी पर चुनाव आयोग को मेरा पत्र।”

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...