अगर आप देर रात पहुंचते हैं Gaya तो पुलिस आपको सुरक्षित पहुंचाएगी आपके गंतव्य तक

गया: अब गया में लोगों को अपने गंतव्य जाने तक बस या ऑटो नहीं मिले या फिर अकेले जाने में कोई परेशानी हो तो चिंता की बात खत्म हो गई है। अब गया पुलिस ने लोगों को देर रात ट्रेन से गया आने वाले लोगों के लिए निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है जिससे लोग अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। गया पुलिस के द्वारा शुरू की यह बस सेवा फ़िलहाल दो रूट पर चलेंगी। एक बस गया रेलवे स्टेशन से मानपुर और दूसरी बस बोधगया तक जाएगी।

गया के एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी प्रेरणा कुमार संत रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने इन दो निःशुल्क बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसका मुख्य उद्देश्य देर रात गया पहुंचने वाले यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुँचाना है।

Gaya
अगर आप देर रात पहुंचते हैं Gaya तो पुलिस आपको सुरक्षित पहुंचाएगी आपके गंतव्य तक

फिलहाल यह सेवा दुर्गा पूजा को लेकर शुरु की गई है, वही दिवाली और छठ में भी यह यह बबस सेवा रहेगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार इसे यह कंटिन्यू भी किया जा सकता है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर रात से 9 बजे के बाद गया स्टेशन उतरने वाले लोगों के लिए निशुल्क सेवा शुरू की गई है ताकि लोगों को अपने गंतव्य पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और वह खुद को सुरक्षित भी महसूस कर सकेंगे। अभी फिलहाल त्योहारों को मौके पर इसकी शुरुआत की गई है अगर जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी कंटिन्यू किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Ayodhya में पहले से भव्य होगा दीपोत्सव, प्रज्ज्वलित किये जायेंगे…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...