Breaking : RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जब्त की संपत्ति

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पटना और आरा की कई प्रॉपर्टी जब्त की है। अरुण यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेहद करीबी हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव के खिलाफ एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने इनकी लगभग 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इससे पहले ईडी ने फरवरी में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। इस एक्शन के बाद पूर्व विधायक से जुड़े लोगों दहशत का माहौल कायम हो गया।

मेरे बारे में जो खबरें चलाई जा रही वह गलत है – अरुण यादव

ईडी द्वारा संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव की 25 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त करने की चर्चा जोरो पर है। इधर, अरुण यादव ने बयान दिया है। अरुण यादव का दावा है कि इनकी संपत्ति जब्ती को लेकर जो खबर विभिन्न मीडिया संस्थाओं में जो प्रकाशित हो रही है वह पूरी तरह से गलत है। मैं अभी भी अपने उस आवास में मौजूद हूं। जिस ईडी के द्वारा जब्ती करने की बात खबर के माध्यम कही जा रही है। इन्होंने यह भी कहा कि मेरा सभी चैनल मीडिया हाउस से अनुरोध है कि हकीकत को देखने और जानने के बाद ही कोई खबरें चलाएं।

RJD Arun Yadav 1 22Scope News
मेरे बारे में जो खबरें चलाई जा रही वह गलत है – अरुण यादव

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- आश्चर्य है, गलत आया है रिजल्ट

यह भी देखें :

 

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...