नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कहा- पिस्टल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी

गया : गया जिले के बेलागंज में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने उसके मुंह को कपड़े से दबाकर रेप किया और किसी को घटना के बारे में बताने पर पिस्टल देखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा ने कहा कि जिस वक्त घटना घटी थी वह घर में अकेली थी और परिवार के सारे लोग उसके दादा की आंख बनवाने के लिए बोधगया गए हुए थे। जिसका फायदा उठा संदीप उसके घर घुसा और उसके साथ हथियार का डर दिखाकर रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी युवक के द्वारा उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। पीड़िता ने मीडिया से बताया कि इस मामले में वह काफी डर गई थी। मामले में पीड़िता द्वारा बेलागंज थाने में आवेदन दिया गया है और दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में बेलागंज थाना अध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी सदानंद कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया जाएगा आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : स्व. रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...