धनबाद में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निगम ने बनाया यह प्लान, जानिए

धनबाद. विधानसभा चुनाव को लेकर धनबाद नगर निगम स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम बड़े पैमाने पर करने जा रहा है। इस क्रम में आज से एक माह तक कई बड़े इवेंट आयोजित किये जाएंगे, जिसमें स्ट्रीट फूड फेस्टिवल, मैराथन दौड़, फैशन शो, पेंटिंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रदर्शनी, मेला एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ-साथ हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम होगा, जिसमें योगा, जुंबा, नृत्य, संगीत समेत कई कार्यक्रम शामिल हैं।

धनबाद में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्लान

नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि अपार्टमेंट में रहने वाले एलीट क्लास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए सभी अपार्टमेंट के सचिव के साथ बैठक करेंगे। विभिन्न तरह के मनोरंजक और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित कर निगम के तमाम स्टेक होल्डर जिला चैंबर बार एसोसिएशन समेत तमाम स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रायस करेगा।

बता दें कि, महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

कुचायकोट में रेस्टोरेंट से दिनदहाड़े चोरी, लैपटॉप और 2 लाख लेकर...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ स्थित डायमंड फैमिली रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने बड़ी...

JDU MLC ने लगाया नया पोस्टर, लिखा- ‘विरासत मजबूत, भविष्य दमदार-निशांत...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिहार विधान परिषद (MLC) व पूर्व मंत्री नीरज कुमार के सरकारी आवास पर नया पोस्टर लगाया गया...

रांची न्यूज़ एट नून: राजधानी की बड़ी खबरें, शहर से लेकर...

रांची न्यूज़ : झारखंड की राजधानी रांची में आज दोपहर तक कई महत्वपूर्ण हलचलें देखने को मिली हैं। शहर के ट्रैफिक से लेकर प्रशासनिक...

TRAI Mobile Plan Proposal: सस्ते Call-SMS प्लान लाने की तैयारी, डेटा...

 ट्राइ ने दूरसंचार कंपनियों को केवल कॉल और SMS के लिए सस्ते मोबाइल प्लान लाने का प्रस्ताव दिया, डेटा रहित प्लान होंगे किफायती।TRAI Mobile...

बिहार कैबिनेट की आज नहीं होगी बैठक, कल दिल्ली जाएंगे CM...

पटना : बिहार में 20 साल से ज्यादा वक्त तक सीएम रहे नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी बैठक का इंतजार बढ़ गया। आज नीतीश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img