Election Breaking : सपा ने महाराष्ट्र में मांगी 12 सीटें, अखिलेश का खुलासा

डिजीटल डेस्क : Election Breakingसपा ने महाराष्ट्र में मांगी 12 सीटें, अखिलेश का खुलासा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं।

महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है और गठबंधन के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

उसी क्रम में शनिवार को महाऱाष्ट्र के धुले पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुलकर कहा कि उन्होंने महाविकास अघाड़ी से सपा के लिए महाराष्ट्र में 12 सीटें मांगी हैं।

अखिलेश बोले – महाराष्ट्र में जहां हम मजबूत, उसे घोषित कर दिया…

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार में जुटे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी के लिए राज्य में हो रहे चुनाव में सम्मानक सीट शेयरिंग चाह रहे हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि सम्मानपूर्व शेयरिंग में सपा को सीटें तनिक कम भी मिलेंगी तो पार्टी संतोष करने को राजी है लेकिन सम्मान से समझौता नहीं होगा।

धुले शहर में मीडिया से मुखातिब होते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘महाविकास अघाड़ी एमवीए में समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी हैं। 2 विधायक हमारे हैं। …और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। कम से कम सम्मान लायक सीटें हों…’।

शनिवार को महाराष्ट्र के धुले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव।
शनिवार को महाराष्ट्र के धुले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

अखिलेश बोले- महाराष्ट्र में जहां सपा मजबूत, उसकी सीटे हमने घोषित कर दीं…

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने इरादे भी साफ कर दिए। मीडिया से मुखातिब होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘जिस तरह यहां समाजवादी लोग तैयारी कर रहे हैं…वह देखने लायक है।…कल हमलोग मालेगांव थे। क्या ऐतिहासिक कार्यक्रम था…बारिश के बाद भी…लोग हटे नहीं, गये नहीं।

…ऐसी तमाम सीटें हैं जिनकी जानकारी हमने महाविकास अघाड़ी को दे दी है। जहां पार्टी मजबूत है, उनकी सीटें भी हमने घोषित कर दी हैं’।

इसी क्रम में अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को भी आड़े हाथ लिया। नाम किसी का नहीं लिया लेकिन अखिलेश यादव ने सड़कों की दशा की चर्चा करते जमकर तंज कसा।

अखिलेश यादव बोले – ‘…और एक बात मैं बताना चाहता हूं। मुझे तो ये बताया जाता था कि सबसे अच्छी सड़क महाराष्ट्र की है। कल मालेगांव से लेकर धूलिया आपके शहर तक आया हूं। मैं गड्ढे नहीं गिन पाया हूं। ये हाल है…’।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...