विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जमशेदपुर. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। आज ही भाजपा ने विधानसभा चनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें पोटका से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक मेनका सरदार पार्टी से नाराज है। साथ ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। पोटका से भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक मेनका सरदार पोटका से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। झारखंड में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी और यहां भी काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। दोनों राज्यों में विधानसभा का परिणाम में 23 नवंबर को आएगा।

मीरा मुंडा को मिला भाजपा से टिकट

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पोटका (46) विधानसभा से उनकी पत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार रोटी, बेटी और माटी पर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी के हमले से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। त्रस्त जनता इस इंडी गंठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्प है।

डॉ. मीरा मुंडा ने कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि ग्रहण की हैं। मीरा मुंडा 30 वर्षों से सामाजिक कार्यों में पूरे राज्य में काफी सक्रिय हैं और इन सब कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ मीरा मुंडा राजनीतिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। 1999 से वे भारतीय पार्टी की सदस्य हैं।

Drishyam 3 Review: अजय देवगन की आंखों का कमाल, क्लाइमेक्स में...

 Drishyam 3 Review में अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्बू की जोड़ी ने सस्पेंस को नई ऊंचाई दी है। जानिए फिल्म की कहानी, क्लाइमेक्स...

Bihar Fish Farming: बिहार में मछली पालन से बदलेगी किसानों की...

Bihar Fish Farming, पटना: बिहार में मछली पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने और मत्स्य उत्पादन में तेजी लाने की...

PMCH Patna Surgery Campaign: कटे होंठ और तालु से पीड़ित बच्चों...

PMCH Patna Surgery Campaign, पटना: कटे होंठ, कटे तालु और टंग टाई से पीड़ित बच्चों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए बिहार के स्वास्थ्य...