Advertisment

Fish पकड़ने से किया मना, मांगी रंगदारी, नहीं दिया तो की मारपीट और फायरिंग

गोपालगंज: गोपालगंज में मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हुई। घटना में एक महिला समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार गांव की है जहां मछली मारने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घायलों की पहचान नागेंद्र सहनी, हरी सहनी, राजेश्वर सहनी, चंदन कुमार और चंदा देवी के रूप में की गई।

मामले में घायल नागेंद्र सहनी ने बताया कि गांव में एक तालाब है जिसका मेरे नाम से डाक हुआ था और मैं उसमें मछली पकड़ता हूं लेकिन मुखिया संतोष सिंह मछली पकड़ने से मना करते हैं और रंगदारी की मांग करते हैं। रंगदारी नहीं देने पर उन्होंने अपने लोगों के साथ हमला कर दिया और मारपीट करते हुए फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- West Champaran में भारी मात्रा में चरस और देशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Fish Fish Fish

Fish

Highlights

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...