Advertisment

LJP R का मांझी पर बड़ा हमला, अरुण भारती ने कहा…

पटना: बिहार में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। एनडीए में चार सीटों में से एक सीट जीतनराम मांझी की हम, एक सीट जदयू और दो सीट भाजपा के खाते में है। जीतनराम मांझी ने अपने खाते की सीट इमामगंज से अपनी बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया है। जीतनराम मांझी के द्वारा बहू को उम्मीदवार बनाये जाने पर एनडीए के एक अन्य सहयोगी दल लोजपा(रा) ने बड़ा तंज कसा है।

लोजपा(रा) के जमुई सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने जीतनराम मांझी पर तंज कस्ते हुए कहा कि उन्हें वर्गीकरण का समर्थक होना इमामगंज से लागू करना चाहिए। अरुण भारती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘उप-वर्गीकरण के समर्थक माननीय श्री जीतनराम मांझी जी को उप-वर्गीकरण सबसे पहले यहां लागू करना चाहिए।

2 28 22Scope News
सांसद अरुण भारती का एक्स पोस्ट

बता दें कि एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण करने का सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद देश भर में राजनीतिक घमासान मच गया था। इस मुद्दे पर एनडीए भी दो गुट में बंट गया था। एक तरफ भाजपा समेत जीतनराम मांझी ने कोटे में कोटा का समर्थन किया था तो वहीं चिराग पासवान की लोजपा(रा) ने विरोध किया था। अब इमामगंज विधानसभा सीट जीतनराम मांझी ने अपनी बहू को उम्मीदवार बनाया है तो लोजपा के सांसद ने उन पर तंज कसा है।

यह भी पढ़ें-  By-election in Bihar: कार्यकर्ता से अधिक भरोसा परिवार पर

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

LJP R LJP R LJP R

LJP R

Ranchi Crime News: डुमरदगा में महिला से Gold Chain Snatching, ब्राउन...

रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ीं। डुमरदगा में महिला से सोने की चेन लूटी गई। हरमू मैदान के पास पुलिस ने ब्राउन शुगर...

Ranchi Crime News: ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की Cyber...

रांची में ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी, पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी में बच्चों के विवाद के बाद जान से मारने की...

Haj 2027: झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन, 10 अगस्त तक...

हज यात्रा 2027 के लिए झारखंड के 1835 यात्रियों का चयन हुआ है। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक ₹1,52,300 की अग्रिम राशि...