‘ऐसी है समाज में अलख जगाने वाली ‘Deepa’, मांझी ने परिवारवाद के आरोप पर…

Deepa Deepa

पटना: बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। उप चुनाव में चार सीटों में से एक सीट इमामगंज पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हम के खाते में भी गई है। इमामगंज से जीतनराम मांझी ने अपनी बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया है। दीपा मांझी का नाम इमामगंज सीट से उम्मीदवार के तौर पर सामने आने के बाद जीतनराम मांझी पर भी परिवारवाद करने का आरोप लगने लगा था।

अब एक बार फिर जीतनराम मांझी ने उनके ऊपर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले को करारा जवाब दिया है। जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर लिखा है कि दीपा मांझी को सिर्फ जीतनराम मांझी की बहू बता कर आप परिवारवाद का आरोप नहीं लगा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ‘दीपा कुमारी को आप सिर्फ जीतन राम मांझी की बहू बता कर हमारे ऊपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगा सकते। वैसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि…

2 29 22Scope News

‘दीपा से मैंने संतोष सुमन की शादी इसलिए कराइ कि वह हमारे समाज की पहली लड़की रही जो तमाम सामाजिक ताना-बाना के इतर हमारे गरीब बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगा रही थी।’ मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले दीपा जिला परिषद् की सदस्य निर्वाचित हो चुकी थी और संतोष कुमार सुमन के एमएलसी बनने या मंत्री बनने से पहले से दीपा कुमारी पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय थी। जब भी विपक्ष ने किसी महिला को आगे करके हमारे एनडीए गठबंधन के नेताओं को घेरने की कोशिश की दीपा ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ऐसी है समाज में अलख जगाने वाली ‘दीपा’। अब इसके बावजूद भी यदि कोई दीपा का नाम लेकर मेरे ऊपर परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं तो वह उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। बता दें कि जीतनराम मांझी की बहू को इमामगंज सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर एनडीए में उनके सहयोगी दल लोजपा(रा) ने भी जीतनराम मांझी पर सवाल उठाया और कोटे में कोटा लागू करने की नसीहत दी। लोजपा(रा) के सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा है कि ‘उप-वर्गीकरण के समर्थक माननीय श्री जीतनराम मांझी जी को उप-वर्गीकरण सबसे पहले यहां लागू करना चाहिए।’

यह भी पढ़ें-   LJP R का मांझी पर बड़ा हमला, अरुण भारती ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Deepa Deepa Deepa Deepa

Deepa Deepa

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अर्नब कमजोर, झारखंड में बढ़ी ठंड; 5...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद बारिश जारी है। रांची समेत कई जिलों में तापमान गिरा। पलामू, गढ़वा समेत 5...

Bihar MLC Election: सम्राट चौधरी से मिले तिरहुत के नवनिर्वाचित MLC,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और बंशीधर ब्रजवासी ने...

Patna Food Safety Raid: पटना के होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी,...

 पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने 29 अक्टूबर को कई होटल और रेस्टोरेंट की जांच की। द रॉयल बिहार से ₹2,774 की खाद्य सामग्री...