अनियंत्रित टैंकर के नीचे आया बाइक सवार, बाल-बाल बची जान

जहानाबाद : जहानाबाद-पटना-गया एनएच-83 सड़क पर एक सड़क दुर्घटना सामने आई है। एक कहावत चरितार्थ हो गया कि जाखो राखे साइयां मार सके ना कोई। दरअसल, सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार टैंकर के पलटने से उसके नीचे दब गया और काफी मशक्कत के बाद उस युवक को निकाला गया जहां उसे मामूली चोट आई। हालांकि उस युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरे घटना को संबंध में बताया जाता है कि लोदीपुर गांव के बबलू कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जहानाबाद शहर में आ रहा था। जैसे ही गांव से निकला की विपरीत दिशा से एक टैंकर आ रही थी, तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर संतुलन खो दिया जिससे टैंकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे बाइक सवार व्यक्ति टैंकर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों को इस बात की सूचना मिली। ग्रामीण दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह टैंकर को हटाकर बबलू कुमार को बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

यह भी देखें :

लोगों का कहना है कि लगभग 45 मिनट तक यह व्यक्ति टैंकर के अंदर दबा रहा। इसके बाद भी उसकी जान बच गई। ग्रामीण भगवान की शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इतने बड़े टैंकर के अंदर वह दब गया और उसके बाद भी उसकी जान बच गई। यह चमत्कार से कम नहीं है। जबकि मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गया और आदमी सही सलामत रह गया। भगवान का ही शुक्रिया है।

यह भी पढ़े : चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या, मची सनसनी

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...