तेजस्वी ने CM Nitish पर लगाया बड़ा आरोप, प्रदीप सिंह के बयान पर कहा ‘ईंट…’

CM Nitish

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तो अपनी यात्रा की घोषणा के बाद से ही विपक्ष के निशाने पर थे और विपक्ष लगातार उनके उपर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगा रहा था। इसके बाद बीते दिनों अररिया में उनकी यात्रा के दौरान अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बयान को लेकर पूरा विपक्ष हमलावर हो गया है। विपक्ष केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अब दंगा भड़काने का आरोप लगा रहा है साथ ही CM Nitish पर भी दंगा भड़काने वालों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने अब तक अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सीमांचल, कोसी मिथिलांचल में इंसान बन कर रहना होगा

अररिया के सांसद के बयान के बाद अब चौतरफा हमला होना शुरू हो गया है। मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी नाम लिए बगैर गिरिराज सिंह और प्रदीप सिंह पर जम कर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर नाम लिए बगैर लिखा है कि सीमांचल कोसी मिथिलांचल में सबको इंसान बन कर रहना होगा। मानवता की रक्षा करनी होगी। जो दस पंद्रह साल से नाकारा सांसद मंत्री बने बैठे हैं, काम के नाम पर शून्य सन्नाटा तो हिन्दू मुसलमान के नाम पर चेहरा चमका रहे हैं।

तेजस्वी ने फेसबुक लाइव में कहा ‘बजा देंगे…

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा के दौरान अररिया के सांसद का बयान वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फेसबुक लाइव पर आ कर मामले में हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि अररिया के सांसद ने जिस तरह से बयान दिया है मैं उसका खंडन करता हूं और विरोध करता हूं। एक मुसलमान भाई के खिलाफ अगर कोई बोलेगा तो राजद और तेजस्वी यादव चुप रहने वालों में से नहीं है। ईंट से ईंट बजा देंगे, इस देश की आजादी में सभी का योगदान है, आज नफरत की नहीं मुद्दे की बात होनी चाहिए।

दंगा भड़काने गए हैं गिरिराज

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वे सीमांचल में गरीबी की बात करने नहीं गए हैं, बेरोजगारी मिटाने नहीं गए हैं, पलायन रोकने की बात करने भी नहीं गए हैं। वह सीमांचल में दंगा भड़काने के लिए गए हैं। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ा रहे हैं।

गोडसे के वंशजों को आगे बढ़ा रहे हैं नीतीश कुमार

तेजस्वी यादव गिरिराज सिंह और प्रदीप सिंह पर ही नहीं रुके, उन्होंने सीएम नीतीश पर भी जम कर हमले किये और कहा कि आज जो भी हो रहा है वह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है। जो लोग नफरत फ़ैलाने की बात कर रहा है उसे नीतीश कुमार सुरक्षा बढ़ा कर दे रहे हैं। अगर बिहार में दंगा होता है, भाजपा आरएसएस आज जो कर रहा है उसके लिए सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही दोषी हैं। भाजपा के लोग उपचुनाव में हार के डर से दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन राजद के लोग भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-   BJP MP के विवादित बयान पर अब तेजप्रताप ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...