बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और अरेस्ट, मामले में अब तक 11 गिरफ्तार

Desk. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अमित हिसामसिंग कुमार बताया जा रहा है। वह हरियाणा के कैथल के नथवान पट्टी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही सिद्दीकी हत्याकांड मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और गिरफ्तार

बता दें कि, रविवार को मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई में एक स्क्रैप डीलर भागवत सिंह ओम सिंह को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया था। राजस्थान के उदयपुर के मूल निवासी भागवत सिंह पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो शूटरों गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज राजेश कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य लोग फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीम फरार आरोपियों खासकर मुख्य शूटर की तलाश कर रही है।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...