Koderma : बीजेपी प्रत्याशी नीरा यादव और राजद के सुभाष यादव समेत 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन…

Koderma : विधानसभा चुनाव के नामांकन को लेकर आज कोडरमा में भी काफी गहमा गहमी देखी गई। सुबह 11:00 बजे नामांकन शुरू होने से पहले से ही प्रत्याशी समर्थक नामांकन स्थल से पहले की गई बैरिकेटिंग के समक्ष पहुंचने लगे थे। भारी भीड़ और समर्थकों के नारेबाजी के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सुभाष यादव और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता समेत 8 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया।

निर्वाची पदाधिकारी रिया सिंह के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था और नामांकन स्थल से 200 मीटर की दूरी पर बैरिकेटिंग की गई थी, जहां से प्रत्याशियों के साथ तीन लोगों को अंदर आने की अनुमति दी गई।

Koderma : बीजेपी इस बार परिवर्तन लेकर आएगी-नीरा यादव

नामांकन के लिए पहुंचने से पूर्व जहां भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के आवास से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के शक्ल में नामांकन स्थल के बाहर पहुंचे। वहीं नामांकन के लिए न्यायालय से मिली पैरोल के बाद राजद प्रत्याशी सुभाष यादव लालू यादव के करीबी और पार्टी महासचिव भोला यादव समेत दो लोगों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने 2014 में शिक्षा मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया और अपनी जीत का दावा किया।

वहीं दूसरी तरफ पर नामांकन के लिए पहुंचे सुभाष यादव को कोर्ट से अनुमति नहीं मिलने पर उनकी जगह भोला यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों से राज्य में महागठबंधन की सरकार काम कर रही है और इस काम के एवज में कोडरमा विधानसभा की जनता सुभाष यादव पर आशीर्वाद बरसाएगी। इधर, पिछले विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर रही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने भी नामांकन दाखिल किया। वह भी अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल तक पहुंची।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट—

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...

Koderma Minor Love Case: कोडरमा में पुलिस पहुंची तो फरार नाबालिग...

Koderma Minor Love Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले के चंदवारा थाना इलाके में देर रात उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक नाबालिग लड़की को...

Mannan Mallik Death News: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक...

Mannan Mallik Death News: धनबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, तथा झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया है।...