NCST का मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर झारखंड सरकार को नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

रांची / नई दिल्ली : NCST का मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर झारखंड सरकार को नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान अचानक से जामताड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. इरफान अंसारी सुर्खियों में हैं।

वजह है भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर दिया गया उनका विवादित बयान। इस प्रकरण में अब अपडेट यह है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने मंत्री इरफान अंसारी की भारतीय जनता पार्टी  की नेता सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर झारखंड सरकार को नोटिस जारी किया है।

इस नोटिस में NCST ने आरोपों पर की गई कार्रवाई के संबंध में 3 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब किया है।

जवाब न मिलने अधिकारियों को समन जारी करेगा NCST

इसी के साथ NCST ने साफ कर दिया है कि वह इस प्रकरण को लेकर खासा गंभीर है। झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह विभाग के प्रधान सचिव, जामताड़ा के उपायुक्त और एसपी को नोटिस जारी करते हुए NCST ने कुछ बातें स्पष्ट कर दी हैं।

NCST अपने नोटिस में कहा है कि अगर उसे निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं मिलता है तो वह अधिकारियों को आयोग के सामने पेश होने के लिए समन जारी कर सकता है।

यानी 3 दिनों में झारखंड सरकार की ओर इस प्रकरण में जवाब न दाखिल किए जाने पर NCST राज्य के इन अधिकारियों को अपने समक्ष तलब करेगा। NCST की ताजा कार्रवाई से पहले पूरा प्रकरण झारखंड के सियासी माहौल में गरमाया हुआ है और डॉ. इरफान अंसारी की ओर से शुरू में सफाई भी दी गई लेकिन नाराज भाजपा के लोग उससे संतुष्ट नहीं हैं।

इरफान अंसारी और सीता सोरेन की फाइल फोटो
इरफान अंसारी और सीता सोरेन की फाइल फोटो

झारखंड में विधानसभा के चुनावी माहौल में विवादित बयान से सुर्खियों में जामताड़ा…

दोनों परस्पर विरोधी दलों के बीच झारखंड में जारी सत्ता की सियासी जंग के बीच ताजा विवादित बयान माहौल को नए सिरे रोचक बना दिया है। इस प्रकरण में शुरूआत में विवादित बयान को लेकर भाजपा हमलावर हुई तो सफाई देने से भी बात न बनने पर कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भी जवाबी एफआईआर दर्ज करवा दिया गया।

इस बीच NCST के ताजा कार्रवाई ने फिर पूरे मामले को नई सियासी गर्मी ला दी है। बता दें कि भाजपा ने जामताड़ा विधानसभा सीट पर इरफान अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

जामताड़ा में 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। बीते शुक्रवार को भाजपा की राज्य इकाई ने इरफान अंसारी पर पार्टी नेता सीता सोरेन के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने एक्स पर कथित टिप्पणी का एक वीडियो शेयर किया और कांग्रेस मंत्री से माफी की मांग की।

उसके जवाब में इरफान अंसारी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया और बीते शनिवार को झारखंड कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर इरफान अंसारी की छवि खराब करने के आरोप में भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यही नहीं, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार को अंसारी के असली वीडियो वाली एक पेन ड्राइव सौंपी और दावा किया कि भाजपा इरफान अंसारी की छवि खराब करने के प्रयास में सोशल मीडिया पर वीडियो का भ्रामक हिस्सा प्रसारित कर रही है।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...