Advertisment

नवादा में राजभर की दहाड़, कहा- सत्ता के लिए होता रहा इनका इस्तेमाल, अब नहीं…

नवादा : बिहार में बड़ी संख्या में राजभर, रजवार, राजवंशी और राजघोष जाति के लोग रहते हैं। बिहार की राजनीति में इनका कोई अस्तित्व नहीं है। जबकि बिहार की राजनीति में इनके वोट का सिर्फ इस्तेमाल बहकाकर सत्ता प्राप्त करते रहे लेकिन अब इन जातियों को कोई नहीं बहका सकता है। इनकी लड़ाई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) लड़ेगी। दलित-पिछड़ों व महिलाओं की प्रखर आवाज उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता महारैली सीतामढ़ी मैदान में दहाड़ते हुए यह बात कही।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में राजभर, रजवार, राजवंशी और राजघोष समाज रहता है लेकिन बिहार की राजनीति में इनका कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित-वंचितों की आवाज बन चुकी सुभासपा अब पूरे बिहार प्रदेश में पैर जमाने जा रही है। बिहार की इस पवित्र भूमि पर पार्टी अपना 22वां स्थापना दिवस मना रही है। राजभर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समाज में पूर्णरूप से शराबबंदी जरूरी है। शराबबंदी से ही गरीबों का कल्याण होगा लेकिन बिहार में शराबबंदी के नाम पर गांव-गांव शराब बिकवाई जा रही है। शराब से आए दिन मौत हो रही है। शराबबंदी पूरे देश में होना चाहिए, तभी गरीब को न्याय और सम्मान मिल सकेगा। घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए पूरे देश में पूर्ण शराबबंदी जरूरी है। जब तक शराबबंद नहीं होगी, तबतक गरीबों का कल्याण नहीं होगा।

यह भी देखें :

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा शुरू से ही महिलाओं के हक, अधिकार और मान-सम्मान के लिए अनवरत लड़ रही है। पार्टी की प्रदेश में जो पहचान बनी है, उसमें आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों का सबसे अधिक आशीर्वाद और सहयोग उन्हें मिल रहा है। पार्टी ने जब भी सामाजिक मुद्दों पर बड़े आंदोलन किए, तब पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। राजभर ने कहा कि पार्टी अब अपना विस्तार महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के बाहर इन राज्यों में भी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोगों के समझ में आना चाहिए कि 50 फीसदी आबादी महिलाओं की है तो उन्हें 50 फीसदी हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। यही ललकारने के लिए यह कार्यक्रम किया है।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार मनोरमा देवी के पक्ष में कुशवाहा समाज के साथ की बैठक

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...