Advertisement
Advertisement

Baharagora Vidhansabha Chunav: समीर मोहंती तोड़ेंगे रिकॉर्ड? 2005 से रिटर्न नहीं हुए हैं सिटिंग विधायक, जानिए

Baharagora Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं, चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारियां और चुनावी संभावनाएं। आज बहरागोड़ा विधानसभा के बारे में जानिए…

बहरागोड़ा में जेएमएम और बीजेपी में मुकाबला

बहरागोड़ा विधानसभा सीट (Baharagora Vidhansabha Chunav), पूर्वी सिंहभूम जिले में आती है। यह सीट अनारक्षित है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गयी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से जेएमएम और बीजेपी के बीच मुकाबला है।

इस बार इस सीट (Baharagora Vidhansabha Chunav) पर जेएमएम ने अपने सिटिंग विधायक समीर मोहंती को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने दिनेशानंद गोस्वामी को दिया है। पिछली बार बीजेपी ने इस सीट से कुणाल षाड़ंगी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन इस साल चुनाव से पहले उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया है। इस सीट पर 2005 से अब तक तीन बार जेएमएम ने जीत दर्ज की है, जबकि एक बार बीजेपी को जीत मिली है। इस अवधि में कोई भी विधायक रिटर्न नहीं हुए हैं।

Baharagora Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक

इस सीट (Baharagora Vidhansabha Chunav) पर 2005 से अब तक चुनाव परिणाम की बात करें तो 2005 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश कुमार षाड़ंगी ने जेएमएम के विद्युत वरुण महतो को हराया था। हालांकि 2009 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने बीजेपी प्रत्याशी दिनेश कुमार षाड़ंगी से हार का बदला लिया और उन्हें पराजित किया। इस चुनाव में समीर मोहंती ने आजसू से चुनाव लड़ा था और उन्हें तीसरा स्थान मिला था।

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने कुणाल षड़ंगी को टिकट दिया था। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार दिनेशानंद गोस्वामी को हराया था। इस चुनाव में समीर मोहंती ने जेवीएम से चुनाव लड़ा था और उन्हे तीसरा स्थान मिला था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने समीर मोहंती को टिकट दिया था और बीजेपी ने कुणाल षाड़ंगी को। इसमें समीर ने कुणाल को पराजित किया था। हालांकि 2024 के विधानसभा चुनाव में कुणाल षाड़ंगी जेएमएम में शामिल हो गए हैं।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...