CM Nitish और पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास है बेजोड़, मंत्री विजय चौधरी ने विपक्षी दल पर…

पटना: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कल एनडीए के घटक दलों की बैठक की गई। बैठक में एनडीए के सभी पांच घटक दलों के राष्ट्रीय और प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे हैं लेकिन सभी के राय का निष्कर्ष एक ही था। निष्कर्ष था नीतीश कुमार का नेतृत्व, एनडीए के घटक दलों की एकजुटता। अगर यह दोनों पक्की है तो जीत सुनिश्चित है। सभी लोगों ने संकल्प भी लिया है कि 2025 के चुनाव में हमारी जीत 2010 से बड़ी जीत होगी।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो उपलब्धि है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जो तरक्की है यह बहुत ही घातक गठजोड़ है। इस गठजोड़ में विपक्ष कहीं दिख ही नहीं रहा है। विपक्ष हमारा विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। विपक्ष भी इस बात को से मना नहीं कर पा रहा है कि ऐतिहासिक विकास नहीं हुआ है। अब वे नकार नहीं तो पा नहीं रहे हैं तो वे विकास अपना भी श्रेय लेना चाह रहे हैं।

ये सब बात बिहार की जनता जान रही है और समझ रही है। हमारी पहचान ही विकास है और नीतीश कुमार के चेहरे से ही लोग विकास का विश्वास करते हैं। सिर्फ बिहार ही नहीं देश में नीतीश कुमार की पहचान विकास, न्याय है। विजय चौधरी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जिस तरह की बैठक प्रदेश स्तर पर की गई है उसी तर्ज पर बैठक जिलास्तर पर की जाएगी जिसमें जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल होंगे और सभी लोग एकजुट हो कर काम कर सकेंगे।

पशुपति पारस एनडीए के हिस्सा हैं या नहीं के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि ये तो पारस खुद जानते हैं। गठबंधन की रुपरेखा दिल्ली में बनी है तो पशुपति पारस एनडीए के हिस्सा हैं या नहीं या भी दिल्ली से पता चलेगा या फिर वे खुद बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Double Engine की सरकार में राज्य और देश कर रहा विकास, रोजगार मेला में बांटा गया…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Saffrn

Trending News

कटिहार ट्रैफिक पुलिस बनी फरिश्ता, सड़क किनारे रो रही मां-बेटी को...

कटिहार : कटिहार जिले में इस बार खाकी का ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई ट्रैफिक पुलिस की तारीफ कर...

2 गुटों के बीच NH-31 पर गैंगवार, दूसरे गुट के युवक...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में दो गुटों के बीच एनएच-31 पर गैंगवार हो गया। यह घटना जेल गेट के समीप से शुरू...

मारूफगंज मंडी में स्थित पूजा सामग्री व कपूर की दुकान में...

पटना सिटी : पटना सिटी से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां पटना सिटी के मालसलामी थाना...

Fuel Price Impact: रांची में पेट्रोल-डीजल महंगा, चावल से फ्रिज तक...

 रांची में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.43 और डीजल 7.88 रुपए महंगा हुआ है। इसका असर चावल, फ्रिज, पीवीसी पाइप और बस किराये...

STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात...

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img