Sunday, September 28, 2025

Related Posts

Delhi AIIMS में भर्ती हैं शारदा सिन्हा, अस्पताल से ही करवाया छठ गीत का ऑडियो रिलीज

नई दिल्ली: लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक आ गया है और बिहार में छठ की धूम के साथ शारदा सिन्हा का धुन के बगैर सब फीका हो जाता है। पद्म भूषण लोक गायिका शारदा सिन्हा के छठ गीत के बिना लोग अपना छठ पर्व अधूरा मानते हैं। हर वर्ष शारदा सिन्हा छठ के अवसर पर अपना छठ गीत भी रिलीज करती थी। इस बार छठ से पहले से वे गंभीर रूप से बीमार हैं और दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं।

पद्मभूषण लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा बीमार रहते हुए भी छठ व्रतियों को निराश नहीं करने वाली हैं और उन्होंने अपने गाये गीत का ऑडियो अस्पताल से ही रिलीज करवाया है। उनके छठ गीत को उनके बेटे अंशुमान ने अस्पताल से रिलीज किया। उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हा इस बार बीमारी की वजह से गीतों का वीडियो शूट नहीं कर सकी हैं लेकिन अपने चाहने वालों और छठ व्रतियों को निराश नहीं करना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपने गाये गीत का ऑडियो रिलीज करवाया है।

बता दें कि शारदा सिन्हा की तबियत खराब होने के बाद उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं और इसके लिए लोग पूजा पाठ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-    इस बार EVM एनडीए एनडीए बोलेगा, जदयू ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा ‘उन्हें है हथकड़ी से प्यार’

https://youtube.com/22scope

Delhi AIIMS Delhi AIIMS Delhi AIIMS

Delhi AIIMS

145,000FansLike
24,800FollowersFollow
628FollowersFollow
629,000SubscribersSubscribe