RCP ने लॉन्च की नई पार्टी, रखा ‘आसा’

पटना : सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने आज यानी 31 अक्टूबर को नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। आरसीपी सिंह ने नई पार्टी का नाम आप सबकी आवाज (आसा) पार्टी रखा है। आरसीपी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा आयताकार और तीन रंगों का होगा। ऊपर हरा, बीच में पीला और नीचे नीले रंग का होगा। उसी में जब चुनाव आयोग हमें चिन्ह देगा तो वह बीच में काले रंग में अंकित होगा। हमारी पार्टी का जो संविधान है वह अन्य पार्टियों के संविधान से अलग होगा। संगठन राष्ट्रीय, प्रदेश, नगर निगम और बूथ स्तर तक होगा। पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। सदस्यता अभियान भी चलेगा। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रति शपथ लेनी होती है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना है देश की एकता अखंडता सबको उसमें समाहित करते हुए जो हमारा प्रियमुल है। संविधान का उसमें से जितने महत्वपूर्ण भावनाएं हैं जो सिद्धांत है उसको हम लोगों ने अपने पार्टी के संविधान में शामिल किया है। 2025 का जो चुनाव होगा उसमें हमारे साथी जो मजबूती से लड़ना चाहते हैं वह चुनाव लड़े। हमारे पास अभी 140 मजबूत उम्मीदवार तैयार हैं।

यह भी देखें :

आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना शराबबंदी को फेल बताया और कहा कि किसी के खान-पान पर आप रोक नहीं लगा सकते हैं। हमलोग शराब रोकने के लिए जनजागरण का कार्यक्रम करेंगे। शराबबंदी से सरकार का कई हजार करोड़ का लॉस है। कितने ग्रामीण इलाके हैं, जहां उनके बच्चे उनके लोग जो हैं जेल में चले गए तो इसमें सुधार की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : ‘Tiger अभी जिंदा है….’, आरसीपी सिंह बनाएंगे नई पार्टी या क्या है आगे की रणनीति, बताया हमारे साथ खास बातचीत में…

महीप राज की रिपोर्ट

 

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,...

 रांची के अनगड़ा में पत्नी को पैका पुल से उफनती नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand High Court: हिंदी साहित्य सम्मेलन की डिग्री पर हटाये गये...

झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदी साहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद के प्रमाण पत्रों पर हटाये गये पारा शिक्षकों की सेवा बहाल करने और बकाया मानदेय भुगतान का...

Ranchi Crime: करम पर्व से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म,...

रांची के चटकपुर में करम पर्व से लौट रही 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया...