Lohardaga : खुशियों की दिवाली गम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर…

Lohardaga : लोहरदगा में आज एक नौजवान युवक को सड़क हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक का नाम अभिजीत नाथ शाहदेव बताया जा रहा है जो कुड़ू के कुंदगढ़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं घायलो में आकाश उरांव और लच्छू उरांव शामिल है।

2 59 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : अनजान नंबर से आया फोन और मांगने लगा 5 करोड़ की रंगदारी, मामला दर्ज… 

Lohardaga : दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर

घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू ब्लॉक के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ू ब्लॉक के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क से दूर जा गिरे। घटना में अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

1 428 22Scope News

ये भी पढ़ें- Palamu Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार को कुचला, मौत… 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग ने सभी को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल कुड़ू में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

3 33 22Scope News

 

 

 

 

 

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...