Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग को ठगा है यह चीटिंग है-संजय सेठ का बड़ा आरोप…

Jharkhand Politics

Ranchi : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने आज संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों में दीपावली मनाई गयी और भारत के युवा विश्व में परचम लहरा रहे हैं। हमारे यहाँ बड़े-बड़े जादूगर हैं। एक राजकुमार हैं बालू से सोना बनाते हैं और जलेबी की फैक्ट्री बनाते हैं।

Jharkhand Politics : चुनाव आयोग को इसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए

आगे उन्होंने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला करते हुए कहा है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने जो जन्मतिथि लिखा और 2024 में जो जन्म तिथि लिखा उसमें वह 7 साल बड़े हो गए, यह फर्जी है यह चुनाव आयोग के साथ चीट है। अब इन्होंने चुनाव आयोग को ठग लिया। राज्य को ठग ही रहे हैं, नॉमिनेशन पेपर में जो डिक्लेरेशन देते हैं वह पब्लिक प्रॉपर्टी हो जाती है अब तो चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Jamtara : बागी वीरेंद्र मंडल को मनाने पहुंचे हिमंता ने कहा-घुसपैठियों की सरकार है हेमंत सरकार… 

चुनाव आयोग को इसपर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। यह मानवीय भूल नहीं है यह फ्रॉड है। इनका काउंटडाउन शुरू है। जहां भी जा रहे हैं इनको नेगेटिविटी महसूस हो रहे हैं। इसलिए फ्रस्ट्रेशन में आकर गलतियां कर रहे हैं। राज्य की जनता ने इन्हें नकार दिया है। सूबे की जनता ने ठान लिया है भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

रांची लोकसभा में 6-0 से जीतेगी एनडीए

यह लोग इतने फ्रस्ट्रेटेड है कि व्यापारियों को धमका रहे हैं। भाजपा समर्थको को आप डरा नहीं सकते। ये जो कारवाई हो रही है इससे जनता हतोत्साहित नहीं है। रांची लोकसभा में 6-0 से एनडीए गठबंधन रांची लोकसभा में लीड करेगी। सीपी सिंह जो लगातार 30 वर्षो से सेवा भाव से रांची में कार्य कर रहे हैं। सीपी सिंह ऐसे नेता जो रात के 2 बजे भी फोन उठाते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी प्रत्याशी नहीं चाहिए घर का बंदा चाहिए। रांची की जनता को तय करना होगा कि हमारा नेता कौन होगा। रसिया यूक्रेन का युद्ध समाप्त करना है तो मोदी को बुलाओ। दुनिया में शांति स्थापित करना है तो मोदी करेंगे। मोदी दुनिया के शांति के दूत बन गए हैं। हमारी जो पंच प्रण है हम उसमे खरे उतरेंगे। गोगो दीदी योजना को पहले ही कैबिनेट में लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम जो भी संकल्प ले रहे हैं उसको पूरा करेंगे। मोदी का एक-एक वादा धरातल पर आयेगा।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है

वहीं मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि इस प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी यह तय है। रांची विधानसभा के अंदर रांची की जनता 13 नवंबर को पूरे परिवार के साथ कमल फूल का बटन दबाने के लिए उत्साहित है। मैं एक ही आग्रह कर रहा हूं कि अपने परिवार के साथ मतदान करने जाएं और एक भी मतदाता ना छूटे।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Crime : बैंक से पैसे लेकर जाने वालो को अपना शिकार बनाने वाले कोढ़ा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

रांची की जनता को आने वाले छठ पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। छठ करने के लिए बाहर जा रहे हैं तो 10 तारीख तक जरूर लौट जाएं। सारे लोग एक ही बात बोल रहे आपको आने की क्या जरूरत है। हमलोग तो भाजपा के पुराने वोटर हैं। रांची के किसी भी गली में जायेंगे तो सीपी सिंह का बोर्ड लगा हुआ मिलेगा। वर्तमान में बालू की किल्लत के कारण थोड़ी काम की रफ्तार धीमी हुई है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट—

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...