श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले बाजार में ग्रेनेड से हमला, 10 लोग घायल

Desk. खबर जम्मू कश्मीर से है। श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले बाजार में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड से हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल चिकित्सा टीमों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

श्रीनगर के बाजार में ग्रेनेड हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेनेड, रेडियो कश्मीर क्रॉसिंग के पास एक फ्लाईओवर से रविवार बाजार में खरीदारों को निशाना बनाकर फेंका गया था। घायल हुए सभी लोग स्थानीय कश्मीरी बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट के कारण वहां मौजूद लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागने लगे और इलाके में दहशत फैल गई।

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की है। बता दें कि शनिवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के एक कमांडर को मार गिराया था। उसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई थी, जो कई वर्षों से घाटी में सक्रिय था। वह इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में भी शामिल था। मसरूर वानी की पिछले साल अक्टूबर में क्रिकेट खेलने के दौरान करीब से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...