Chaibasa : झारखंड से जेएमएम, कांग्रेस और राजद की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है-पीएम मोदी

Chaibasa : आज पीएम मोदी चाईबासा में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा झारखंड की इस वीर भूमि को मेरा जय जोहार है। ये भगवान बिरास मुंडा और शहीद पोटो हो की भूमि है। ये माटी उस गौरव की साक्षी रही है जिसने भारत की आजादी और विरासत की रक्षा की है। आदिवासी वीरों की गाथा कहता है कि कैसे कोल्हान में अंग्रेजी सेना को टक्कर दी थी। आज फिर से कोल्हान ने जेएमएम, कांग्रेस और राजद की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने में कमर कस ली है।

इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। जो सालों नहीं हुआ वह इस बार होने जा रहा है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी और इतिहास में मिले हुई किसी भी परिणाम से और अधिक सीटे बनाएगी। रोटी बेटी और माटी की पुकार झारखंड में एनडीए की सरकार। बीजेपी के लिए आदिवासी भाई-बहनो की आकांक्षा उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरी रहा है। बीजेपी के लिए हमेशा ने रोटी बेटी माटी की हितैशी रही है।

Chaibasa : बीजेपी की सरकार में ही दो आदिवासी राज्य बने

जब पहली बार अटल जी पीएम बने तब जाकर दो आदिवासी समाज को अलग राज्य मिले। झारखंड और छत्तीसगढ़ ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य बीजेबी को ही मिला है। रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा का विशाल संग्राहलाय बनाया है हमने ही बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को गौरव दिवस के रुप में घोषित किया है। 15 नवंबर से धरती आबा की 150वीं जन्मउत्सव शुरु होने वाली है। यह उत्सव आने वाले 2 सालों तक देश के हर कोने में चलेगा। उत्सव पूरे विश्व में चलेगा।

आदिवासी समाज के एक सपूत ने देश के लिए कितना बलिदान दिया इसको पूरा देश का बच्चा-बच्चा परिचित होगा। यहां की पहचान हो भाषा से है। हमारी सरकार लगदातार मातृभाषा का हितैशी रही है। हो भाषा को बहुत अपमान और उपेक्षा झेलनी पड़ी है। ये मोदी की गारंटी है कि हो भाषा को उचित सम्मान मिले इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...