Commercial Advertisment

इंडिया ब्लॉक के घोषणा पत्र पर रवींद्र राय ने साधा निशाना, जानिए क्या कहा

रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों ने ही चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में इंडिया ब्लॉक ने अपना घोषणा पत्र ‘एक वोट सात गारंटी’ जारी किया है। इस पर झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन झूठे वादों का एक्सपर्ट है। दूध का जला मट्ठा भी फूंक कर पीता है। जनता अब इंडी ठगबंधन पर विश्वास नहीं करती है।

बता दें कि, इंडिया ब्लॉक की घोषणा पत्र को लेकर आज रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े, झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल के नेता भी मौजूद रहे। इस घोषणा पत्र में सात गारंटी दी गयी है। इसमें 1932 आधारित खतियान, मंईयां सम्मान, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा और किसान कल्याण की गारंटी दी गयी है।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...