छठ महापर्व: रांची में सजी पूजन सामग्री और फलों की बाजार, थोक रेट पर मिले फल

रांची: छठ महापर्व के लिए रांची के विभिन्न क्षेत्रों में पूजन सामग्री और फलों की बाजार सज गई है। अपर बाजार, मेन रोड, लालपुर, डोरंडा, रातू रोड सहित अन्य प्रमुख इलाकों में देर शाम तक लोगों ने छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। डेली मार्केट और हरमू फल मंडी में भी दिनभर लोगों का जमावड़ा रहा, जहां फलों की खरीदारी जोरों पर रही।

3 17 22Scope News

रांची और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी थोक में फलों की खरीदारी के लिए हरमू मंडी पहुंचे। बड़ी गाड़ियों से फलों के उतरते ही व्यापारियों के बीच बोली लगाने का माहौल बन जाता था। रेट तय होने के बाद व्यापारी टेंपो और अन्य वाहनों में फलों की पेटियाँ और केले की कांदी लेकर निकल गए। खुदरा ग्राहकों को भी थोक बाजार के रेट पर फल मिलने से राहत मिली है।

1 131 22Scope News

फल व्यापारियों के अनुसार, रांची में केले की आवक आंध्र प्रदेश और बंगाल से हो रही है, जबकि संतरा नागपुर और सेब कश्मीर व शिमला से आ रहे हैं। इस साल फलों की आवक अधिक होने के कारण बाजार में सभी फल सामान्य कीमतों पर उपलब्ध हैं। थोक व्यापारियों  ने बताया कि पिछले चार दिनों में रोजाना 100 बड़ी गाड़ियां फल लेकर आ रही हैं। देश में अच्छी बारिश के चलते फलों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। अपर बाजार में 100 से अधिक विक्रेता छठ पूजा की विशेष सामग्री बेचने पहुंचे हैं।

2 26 22Scope News

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...