Jamtara : छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत की ओर से चलाया गया जागरुकता अभियान

Jamtara : छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत जामताड़ा की ओर से शहरी क्षेत्र में जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम शहर के विभिन्न सड़कों पर निकली। इस दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर दुकानदारों को दुकान हटाने की हिदायत दी गई।

Jamtara : भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनती है

साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था को भी ध्यान में रखने की बात कही गई। बता दें कि त्योहार को लेकर बाजार में लोगों की भीड़  काफी बढ़ गई है। जिसके कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं ठेले खोमचे वालों के द्वारा खाने-पीने का सामान खुले में बेचा जा रहा है जिससे गंदगी भी फैल जाती है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh में सीएम योगी का हमला-बंटेगें तो कटेंगे, अयोध्या में मंदिर के निर्माण में सबसे ज्यादा बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी ने ही डाला था…

इसे देखते हुए दुकानदारों को हिदायत दी गई कि साफ-सफाई के बाद लोग डस्टबिन का उपयोग करें वहीं सड़क किनारे जो भी दुकानदार दुकान लगा रहे हैं उसे मुख्य सड़क से दूर होकर ही लगाएं ताकि जाम की स्थिति ना बन पाए अन्यथा जिन दुकानदारों की वजह से गंदगी एवं जाम की स्थिति उत्पन्न होगी उसके विरुद्ध नगर पंचायत की ओर से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जामताड़ा से अजीत कुमार की रिपोर्ट—

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...