नोटबंदी के आठवीं सालगिरह पर सपा-भाजपा में वार-पलटवार

डिजीटल डेस्क : नोटबंदी के आठवीं सालगिरह पर सपा-भाजपा में वार-पलटवार। नोटबंदी की आठवीं वर्षगांठ पर भाजपा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधा। …इसके तुरंत ही बाद भाजपा ने भी सपा मुखिया अखिलेश पर तगड़ा पलटवार किया।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नोटबंदी को स्लो पॉइजन बताया और नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। उसी पर भाजपा ने पटलवार किया है कि लगता है नोटबंदी से अखिलेश यादव का कोई निजी नुकसान हुआ है।

नोटबंदी के दौरान जन्मे बच्चे के बर्थडे पर हुआ वार-पलटवार

बता दें कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया था। नोटबंदी के दौरान जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाते वक्त अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘नोटबंदी की नाकामी बड़ी होती जा रही है। नोटबंदी दुनिया का सबसे बडा भ्रष्टाचार बनता जा रहा है। इससे जुड़ा एक भी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ।

…ये सिर्फ दिखावा था…स्लो पॉइजन जैसा था। इसने बड़े छोटे सबको अपना शिकार बनाया। इससे सबको क्षति पहुंची है। …खजांची कल 8 साल का हो गया।

…नोटबंदी के दौरान झीझंक की पीएनबी बैंक की लाइन में उसका जन्म हुआ था। इस सरकार के द्वारा लिए गए अन्य फैसले जीएसटी से भी उल्टा इनपैक्ट हुआ। खजांची का जन्मदिन भाजपा  को मनाना चाहिए मगर हमें उसकी चिंता है’।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

भाजपा का पलटवार- लगता है, अखिलेश जी को कोई व्यक्तिगत बड़ा नुकसान हुआ…

अखिलेश यादव के नोटबंदी वाले बयान पर भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि – ‘ऐसा लगता है जैसे नोटबंदी से अखिलेश जी को व्यक्तिगत बड़ा नुकसान हुआ है। …नोटबंदी की टीस अखिलेश यादव को रह रहकर सताती है।

…नोटबंदी से किसी गरीब आदमी को नुकसान नहीं हुआ। नोटबंदी को याद करने के लिए मासूम बच्चे का राजनीतिक इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है’।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...