एनकाउंटर वालों का काउंट डाउन शुरू, योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

डिजीटल डेस्क : एनकाउंटर वालों का काउंट डाउन शुरू, योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना। यूपी में 9 विधानसभा सीटों उपचुनाव को लेकर सियासी बाजार गर्म है। सत्तारूढ़ भाजपा और प्रतिपक्षी सपा में कोई भी एक-दूसरे पर वार-पलटवार में कमजोर नहीं दिखना चाह रहा।

दोनों ही एक-दूसरे पर भारी पड़ने के लिए लगातार चुन-चुनकर विषयवार हमला बोलने में जुटे हैं। अब समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने इसी क्रम में यूपी की सत्तारूढ़ योगी सरकार पर निशाना साधा है।

शनिवार को लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा  कि – ‘एनकाउटर वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। …अब वो सरकार में उतने दिन नहीं रहेंगे, जितने रह चुके हैं…इसलिए उनकी भाषा बदल गई है। उनके सोचने का तरीका बदल गया है’।

अखिलेश यादव बोले – …ये कैसे योगी हैं?…इनकी परीक्षा करानी होगी

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सीधे अपने निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि – ‘…अपने ऊपर मुकदमे हटवाने वाले और दूसरे के ऊपर लगाने वाले जितना कम बोलेंगे उतना सच्चाई छुपी रहेगी। ….उनके राज में साधु संतों के बीच झगड़ा कराने का काम सरकार के लोग करा रहे हैं। …ये कैसे योगी हैं?

…जो जितना बड़ा संत होता है वो उतना कम बोलता है। …यहां सब उल्टा है। इनकी परीक्षा करानी होगी। इनकी योग्यता की परीक्षा करानी होगी। कोई वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है’।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

सपा मुखिया का योगी सरकार पर तंज – बुलडोजर की कार्रवाई पर अपमान झेल रही सरकार…

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने योगी सरकार और उसके कामकाज के अंदाज पर चुन-चुन कर तंज कसा।

सपा मुखिया ने कहा कि – ‘…अमृतकाल की याद दिलाने वाले ये बर्बादी का अमृतकाल है। ये लोग सब उल्टा कर रहे हैं। मृदु भाषी वाचाल बन गए हैं। …सत्य वचन, …झूठे प्रचारक बन गए हैं। परोपकारी अत्याचारी बन गए हैं।

सरकार चलाने वाले बुलडोज़र चला रहे हैं। इस सरकार पर जैसी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने की, वैसा किसी ने कहा है?

…बुलडोजर की कार्रवाई पर लाखों का जुर्माना लगाया गया है। सरकार अहंकारी है। यूपी में कानून का राज समाप्त हो चुका है। बुलडोजर प्रतीक नहीं हो सकता है। कोर्ट की टिप्पणी है कि ये मनमानी है। …जंगलराज और अराजकता है- ये कोर्ट की टिप्पणी है। …सरकार अपमान झेल रही है’।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले – सरकार में उल्टे लगे हैं डबल इंजन…उपचुनाव से शुरू होगा सरकार का काउंट डाउन

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने पूरे रौ में थे। उन्होंने आगे कहा कि – ‘इस सरकार से भर्ती की उम्मीद करना बेकार है। सरकार की मंशा नहीं है। जनता इस सरकार के खिलाफ हो गई है। कार्यकारी अधिकारियों से सरकार चल रही है। जनता भाजपा के खिलाफ है।

महिला सुरक्षा और न्याय की हालत भी बदतर है… इतनी महिलाएं सीएम दफ्तर पर आत्मदाह करने आई है। …ऐसा किसी सरकार में नहीं हुआ था।

…यह अंग्रेजों के विचार वाली सरकार है…दिल्ली और लखनऊ की सरकार विरोध से चल रही है…डबल इंजन उल्टे लगे हैं। एक दूसरे को उल्टे खींच रहे हैं। उपचुनाव से सरकार का काउंट डाउन शुरू हो जाएगी’।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...