जीबी कॉलेज गेट पर युवाओं ने दिया धरना

कैमूर : रामगढ़ प्रखंड के जीबी कॉलेज के मेन गेट पर दर्जनों युवा वृहस्पतवार को धरने पर बैठ गए। जिससे कॉलेज का पठन-पाठन पूरी तरह से 5 घंटे तक बाधित रहा। उनका मांग था कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनको कॉलेज के अंदर टहलने और घूमने पर पाबंदी लगा दी गई थी। पिछले कई सालों से उस क्षेत्र के युवा और बुजुर्ग टहलते आ रहे थे। धरने पर बैठे युवा सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किया । युवाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला फिर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं को समझा कर वहां से हटाया गया।

युवाओं का कहना था कि जीबी कॉलेज के मैदान में सभी टहलने के लिए आते हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा विगत कुछ दिनों से कॉलेज का गेट बंद कर दिया जा रहा है जिससे टहलना और खेलना पूरी तरह बाधित हो गया है। इस क्षेत्र के युवा यूनिवर्सिटी लेवल और बिहार लेवल पर अच्छे प्रदर्शन कर खेलों में मेडल प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन प्रतिभा को दबाने का काम कर रहा है। जीबी कॉलेज का ग्राउंड बड़ा है जिस कारण इधर के जितने भी युवा और बुजुर्ग है सभी लोग यहां पर टहलने, खेलने के लिए आते रहते हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन अपने आंतरिक सुरक्षा का हवाला देकर गेट के अंदर प्रवेश करने नहीं दे रहा है जिससे परेशानी हो रही है। जब तक प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मानेगा तब तक हम लोग यहां धरना से हटने वाले नहीं है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने का कहना है कि आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय के मेन गेट को बंद किया था। खेलने वाले बच्चों की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी घुस जाते हैं जो यहां कॉलेज के सामानों को क्षति पहुंचाते हैं जिस कारण कॉलेज के गेट बंद रखना पड़ रहा था। लेकिन अब निर्णय लिया गया है कि सुबह के 5 बजे से 8 बजे तक वहीं शाम में 4 से 7 बजे तक कॉलेज का गेट खोला जाएगा।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...