भोजपुरी अदाकारा अक्षरा से मांगी 50 लाख की रंगदारी

पटना : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। दाे दिन में नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। यही नहीं रंगदारी मांगने वाले ने गाली-गलाैज भी की है। अक्षरा के माेबाइल पर 11 नवंबर की देर रात 12:20 बजे और 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंदर और दो अलग-अलग नंबर से धमकी भरा काॅल आया।

अक्षरा सिंह के मुताबिक, कॉल करने वाले ने कहा कि 50 लाख रकम दे दो। तुम्हें दो दिन का वक्त देते हैं। अगर रकम समय पर नहीं मिला तो जान से मार देंगे। उसके बाद उन्होंने अपने एक करीबी को लिखित आवेदन देकर दानापुर थाना भेजा और शिकायत दर्ज करा दी। दानापुर थानेदार का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी देखें :

इस संबंध में थाना क्षेत्र के विजय सिंह यादव पथ निवासी अभिनेत्री अक्षरा ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस दिए गए मोबाइल नंबर की छानबीन में जुट गई है। थाने में दिए आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उल्लेख किया है कि 11 नवंबर की देर रात लगभग 12:20 व 12:21 पर दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। वहीं कॉल रिसीव करते ही उधर से गाली-गलौज की गई। इसके बाद कॉल करने वाले ने धमकाया कि अगर दो दिन में 50 लाख रुपए रंगदारी नहीं दी तो हत्या कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े : अक्षरा की अदाएं ने मचाई बवाल, फैन्स हुए बेकाबू, पुलिस ने चटकाई लाठी, जमकर हुई रोड़ेबाजी

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

 

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...