PM Modi आज आएंगे जमुई, देंगे कई सौगात, 11000 आवासों के…

जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जमुई के दौरा पर आएंगे। जमुई में वे जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने गुरुवार को जमुई के कई गांवों का दौरा किया और लोगों को मोदी की जनसभा में आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जमुई में सारी तैयारी कर ली गई है।

6640 करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई में अपने कार्यक्रम के दौरान राज्य को कई सौगात भी देंगे। इस दौरान वे करीब 6640 करोड़ रुपए के योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का भी अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र समेत पुरे राज्य के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

11000 आवासों के गृह प्रवेश में होंगे शामिल

इस दौरान प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के तहत निर्मित 11000 आवासों के गृह प्रवेश में भी भाग लेंगे। वह आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल बढ़ाने के लिए पीएम जनमन के तहत शुरू 23 मोबाइल मेडिकल यूनिट और धरती ए.बी.ए. जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियन के तहत अतिरित्क 30 एमएमयू का भी उद्घाटन करेंगे।

पीएम के दौरा को लेकर तैयारी पूरी

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा और स्थानीय प्रशासन तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। पीएम के दौरे के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने कहा कि हमने सारी तैयारी पूरी कर ली है। मैं क्षेत्र की जनता से भी भारी संख्या में जनसभा स्थल पर पहुंचने की अपील करता हूं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   उपचुनाव के बीच RJD को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, देंगे भाभी का साथ

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

PM Modi PM Modi PM Modi PM Modi

PM Modi

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...