चाचा के कार्यालय में अब रहेंगे भतीजा, पिता की विरासत मिली वापस

पटना : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के कार्यालय जिन्हें भवन निर्माण विभाग ने खाली कराया है, वहां पहुंचे। बता दें कि पुराने दफ्तर में चिराग ने नारियल फोड़ कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। चिराग अपने पापा स्व. रामविलास पासवान की बनाई हुई विरासत को ले लिया है। चिराग अपने पुराने कार्यालय पहुंचे। वह कार्यालय पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नाम था लेकिन भवन निर्माण विभाग ने उनसे यह कार्यालय ले लिया। अब उस कार्यालय में अपने कार्यालय को खोलने को लेकर आज निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

चिराग पासवान ने कहा कि इस कार्यालय से हमारे हमारे पिताजी स्व. रामविलास पासवान और पूरे परिवार की यादें जुड़ी है। मुझे फिर यह मिला है। निश्चित तौर पर इस कार्यालय से हमारे चाचा की यादें जुड़ी है। जिनके साथ में लंबे समय तक रहा लेकिन परिस्थितियां बदलता है। यह परिस्थितियां उन्हीं के द्वारा बनाई गई है कि आज हम लोग अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय किसी का नहीं होता है। आज हमारे पास है, कल किसी और के पास होगा। यह सब स्थिति के अनुसार चलता रहता है।

यह भी पढ़े : PM ने जनजातीय समाज को दिया है उच्च स्थान, चिराग ने कहा ‘लगातार हो रहा विकास…’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

CGL Scam Jharkhand: CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

 CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने देवघर से पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया। दर्जनों चेकबुक और अहम दस्तावेज बरामद...

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...