No Entry कल पांच बजे से पंडरा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद

रांची: No Entry – दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को सिल्ली और खिजरी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान, दोनों विधानसभा क्षेत्रों से इवीएम लेकर वाहन पंडरा स्ट्रांग रूम में जमा करने जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इसके तहत 20 नवंबर को पिस्का मोड़ और तिलता चौक की ओर से आनेवाले वाहनों का पंडरा की ओर प्रवेश शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। पिस्का मोड़ से काठीटांड़ की ओर जानेवाले वाहन कटहल मोड़ होते हुए न्यू मार्केट चौक, कांके रोड और रिंग रोड से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं, तिलता चौक से पिस्का मोड़ की ओर आनेवाले वाहन रिंग रोड से बायें और दायें मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

No Entry :

इसके अलावा, छोटे मालवाहक वाहनों का न्यू मार्केट से पिस्का मोड़ और तिलता चौक से पिस्का मोड़ की ओर प्रवेश बंद ( No Entry)  रहेगा। तिलता चौक, रिंग रोड से पिस्का मोड़ की ओर आनेवाले सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से मुड़कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। 20 नवंबर को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक आपातकालीन सेवा वाले वाहन और एंबुलेंस तिलता चौक से पिस्का मोड़ की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे और वे रिंग रोड से मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को थोड़ी देर के लिए बंद या डायवर्ट किया जा सकता है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...