रांची: स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा के दौरान बदला ट्रैफिक रूट, शाम 4 बजे से नो-इंट्री

रांची:  मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के दौरान भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक वाहनों के परिचालन में बदलाव किया है।

बुधवार शाम 4 बजे से गुरुवार सुबह 3 बजे तक इस मार्ग पर सभी निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। न्यू मार्केट चौक से तिलता चौक रिंग रोड के बीच वाहन परिचालन बंद रहेगा।

इसके अलावा, शहर में सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

परिवर्तित मार्ग:

  • काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ होते हुए कांके रोड के रास्ते रिंग रोड से गुजरेंगे।
  • तिलता चौक से पिस्का मोड़ की ओर आने वाले वाहन रिंग रोड का उपयोग कर सकेंगे।
  • आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी रिंग रोड के माध्यम से परिचालित होंगे।

इस दौरान यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...